नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- यूपी के लखनऊ में नाका इलाके में कार में तीन दोस्तों के साथ कार में बीयर पार्टी कर रही युवती ने टोकने पर पुलिस पर हमला कर दिया। युवती ने पहले धमकाते हुए गश्त पर निकले दरोगा के साथ गाली गलौज कर वर्दी फाड़ने की कोशिश, फिर थाने से लाए जाने पर उसने महिला आरक्षियों पर हमला कर दिया। युवती ने महिला आरक्षियों को दांत से काटने के साथ ही उनकी चप्पल से पिटाई कर दी। दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। नाका हिंडोला थाने में तैनात दरोगा अमजद अली के मुताबिक मंगलवार रात वह फर्स्ट मोबाइल टीम के साथ गश्त पर थे। इस बीच बांसमंडी चौराहे के पास कार में एक युवती और तीन युवक बीयर पी रहे थे। सवाल जवाब पर युवती भड़क गई और उसने दरोगा को वर्दी उतरवा देने की धमकी देते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। इसपर उन्होंने थाने से महिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.