उरई, फरवरी 12 -- कोंच। झांसी के समथर से 8 जनवरी को पांच दोस्तों संग पार्टी मनाने निकले एक युवक का शव गुरुवार सुबह कन्हरी नहर पानी में बहता हुआ मिला। शव देख हड़कंप मच गया। ‌सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई तो मृतक की पहचान समथर कस्बे के अफसर के रूप में हुई औरशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार की सुबह नदीगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम कन्हरी नहर पुल में एक अधेड़ के गिरने के बाद अचानक पानी में एक 30 वर्षीय युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया। शव समथर से लापता युवक का निकला। सूचना पर पहुंचे उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। बताया गया कि समथर निवासी अफसर 30 वर्ष 8 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने लगे थे तभी से वह घर नहीं पहुंचा था। अफसर के परिजनों ने 9 जनवरी को समथर थाने में गुमश...