मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए निकले युवक का गुरुवार सुबह पोखरा में उतराया शव मिला। मृत युवक चार दिन से लापता था। दो फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव पोखरा में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। कछवां थाना क्षेत्र के सेमरा खैरा गांव निवासी 19 वर्षीय शिवम उर्फ टिंडे रविवार को अपने घर पर था। मां गिरजा देवी ने बताया कि उसी दिन घर से बेटा शिवम अपने दोस्तों संग पार्टी मनाने निकला था। पार्टी के दौरान मारपीट भी हुई थी। उसके बाद से ही बेटा शिवम लापता हो गया। उसके दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। बेटे की तलाश करते हुए पाास के पोखरा में भी छानबीन की गई, लेकिन कुछ प...