गाजीपुर, मई 23 -- गाजीपुर (भांवरकोल), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत के शेरपुर कला में गंगा घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया। साथियों ने इसकी सूचना बस्ती में दी जिसके बाद लोग पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। दो घंटे बाद शव बरामद हुआ। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शेरपुर कला के दलित बस्ती निवासी 17 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र स्व० मनोज राम साथियों के साथ गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे गया था। वह गंगा घाट पर किनारे बैठा था। दोस्तों को नहाता देख वह भी नहाने लगा। इस बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथियों ने शोर मचाया। जब तक घाट पर मौजूद मल्लाह मौके पर पहुंचे तब तक वह डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसील...