बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- लहूलुहान हालत में कोतवाली के गांव अलौदा जागीर निवासी संजय गौड़ उर्फ मोनू का गांव स्थित श्मशान घाट में सोमवार की सुबह शव मिला था। घटना में मृतक की पत्नी पूजा की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी कृष्ण समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना में वांछित बदमाश के साथ कोतवाली पुलिस की हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल बरामद किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम पुलिस दनकौर रोड़,झाझर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना के आधार पर खंडहरनुमा कोठरी में छुपे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.