देवरिया, दिसम्बर 1 -- खुखुंदू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दोस्त शब्द बहुत बड़ा शब्द होता है। रिश्तेदार से बढ़कर दोस्त होते हैं। यह बात चरितार्थ होते नजर आई। दिहाड़ी मजदूर दूल्हे की बारात निकली तो दोस्तों ने एक नहीं, बल्कि बारातियों के लिए 30 ई-रिक्शे का इंतजाम किया। ई-रिक्शा पर सवार होकर 100 से अधिक बाराती बारात में निकले। एक साथ 30 ई-रिक्शा आकर्षण का केंद्र रहे। खुखुंदू थाना क्षेत्र के भटहर निवासी दुर्गेश कुमार की शादी डुमरिया लाला तय थीं। वह दिहाड़ी मजदूर हैं। आर्थिक दिक्कत भी है। दुर्गेश के आर्थिक चुनौतियों को देख दोस्तों ने खुद हाथ बढ़ा दिया। दोस्तों ने खुद बारात के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने एक नहीं, 30 ई-रिक्शा रिजर्ब किया और उन्हें सजाकर तैयार किया। उन ई-रिक्शा में 100 से अधिक बाराती सवार होकर डुमरिया लाला निकले तो लोग द...