सीतामढ़ी, जून 19 -- बथनाहा। भुतही थाना क्षेत्र के बड़ी सिंहवाहिणी स्थित तालाबा में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान आपस में हुई गाली-गलौज के बाद पुरुषोत्तम कुमार के पैजामा के नाड़ा से गला घोटकर हत्या कर दी और उसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पोखर में फेंक दिया। पकड़े गए हत्यारोपित की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के बड़ी सिंहवाहिणी गांव निवासी रोहित कुमार, अमित कुमार और छोटू कुमार के रूप में की गई। इसकी जानकारी बथनाहा स्थित सदर एसडीपीओ- टू के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी सह सदर एसडीपओ-2 आशीष आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि 12 जून को बड़ी सिंहवाहिणी स्थित तालाब में मछली मारने के दौरान मछूआरों को एक युवक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.