नई दिल्ली, जनवरी 29 -- किसी के भी परिवार में अगर कोई बीमार हो जाता है, तो पूरा घर परेशान हो जाता है। ऐसे में अगर कोई कोमा में चला जाए तो परेशानी और बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। पूरा परिवार उम्मीद थामे रहता है कि कब वह उस तीखी नींद से जागेगा। कई बार लोग कोशिश करते हैं और अपने प्रिय को कोमा जैसी स्थिति से बाहर निकाल लाते हैं। ऐसा ही एक केस चीन से सामने आया है, जहां पर 55 दिनों से कोमा में लेटे एक लड़के को उसके दोस्तों की आवाज ने वहां से वापस आने के लिए प्रेरित किया। उसके परिवार का 55 दिनों का यह संघर्ष वहां पर खत्म हुआ। चीनी मीडिया के मुताबिक हुनान राज्य के यूयांग का रहने वाला चूशी पिछले साल नवंबर में हुए एक सड़क हादसे की वजह से कोमा में चला गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि उसके होश में आने की संभावना बेहद कम है, हालांक...