हिन्दुस्तान टीम, जून 15 -- यूपी के बदायूं में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डीएम चौराहे के पास एक बैंक्वेट हॉल के बाहर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ निकला था। परिवार को घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बदरपुर निवासी कर्तव्य पटेल 24 पुत्र भूपेंद्र सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में एमकॉम का छात्र था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर में बने मकान पर रह रहा था। कर्तव्य के भाई हिमांशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.