बेगुसराय, मार्च 7 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में सगे बड़े भाई द्वारा संझले भाई की पीट-पीटकर हत्या के मामले में विवाद की शुरुआत सुलो साह व उसके भतीजे यानी बड़े भाई के पुत्र व उसके दोस्तों से हुई। इसके बाद बड़े भाई ने अपने पुत्र व उसके दोस्तों की तरफदारी करते हुए उनके साथ मिलकर सुलो साह की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार लोगों के बीचबचाव के बाद लड़ाई बंद भी हो गयी थी लेकिन कुछ ही देर में फिर विवाद शुरू हो गया और बड़ा भाई व भतीजा एक बार फिर सुलो साह पर टूट पड़े और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों की मानें तो सुलो साह को लाठी-डंडे से पीटा गया। सुलो साह को अधमरा हुआ देख परिजनों ने आनन-फानन में गुरुवार की देर रात बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.