देवघर, मई 7 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी से एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और विश्वास में लेकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से 59 हजार रुपए ठग लिए। घटना सामने आने के बाद परिवारजन भय में है। पीड़िता स्कूली छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम से युवक से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई। युवक ने खुद को प्रतिष्ठित परिवार का बता विश्वास जीत लिया। उसने वीडियो कॉल और चैट के जरिए निजी बातें शुरू कर दी। एक दिन युवक ने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने को मजबूर किया और वीडियो रिकॉर्ड कर ली। कुछ दिनों बाद युवक ने वीडियो दिखा किशोरी को डराना शुरू कर दिया। धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.