नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। छावला थाना पुलिस ने सीमापुरी इलाके से लापता एक युवती की हत्या के मामले में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को 12 मार्च की शाम घर छोड़ने के बहाने से अपनी गाड़ी में बैठाया था। गाड़ी में युवती की आरोपी से बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या की दी और शव को पत्थर से बांधकर छावला नाले में फेंक दिया। 17 मार्च को शव उपर आने पर पुलिस ने आरोपी कार चालक आसिफ और जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिश्तेदार और पुलिस की मौजूदगी में शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि मृतका कोमल अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहती थी। कोमल कॉल सेंटर में काम करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.