सुल्तानपुर, दिसम्बर 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत में चौक बाजार से अस्पताल और थाने जाने वाले रोड की दुर्दशा बद से बदतर हालत में हो गई है। सड़क पर हल्की सी बरसात हो जाने के बाद यह रोड कीचड़ से भर जाता है। सड़क गड्ढों से भर गई हैं। जलनिगम ने पाइप डालने के लिए गड्ढे खोदे उसके बाद से सड़क सही से समतल नहीं की गई। इसी सड़क पर प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल के बच्चे भी आते जाते हैं कभी कभार गिरने से ड्रेस भी खराब हो जाया करते हैं। वहीं अस्पताल और थाना जाने वाले लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर ने बताया रोड का टेंडर हो गया है जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...