मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। ज्योतिका आरोग्य धाम में जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के निर्देश पर नोडल अधिकारी पंजीकरण डा. सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल प्रबंधन से अभिलेख तलब किए हैं। अस्पताल की चिकित्सक और स्टाफ की सूची मांगी गई है। इन सभी से घटना के संबंध में बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज की है। पिछले दिनों ज्योतिका आरोग्य धाम में भर्ती करवाई गई अंबिका पत्नी देवेंद्र कुमार ने एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन अंबिका और उसके बच्चे की मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उसे हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बाद में अंबिका की मौत हो गई। उधर, मृतका के पति देवेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.