फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। हत्या के मामले में दोषी अपचारी की पहचान उजागर करना पुलिस को महंगा पड़ सकता है। किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय ने एसपी को पत्र लिखते हुये मीडिया सेल प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही अदालत में प्रकीर्ण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें वकील सुरेंद्र शुक्ला ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि फतेहगढ़ पुलिस की प्रेस नोट जो कि साइट पर डाली गयी है उसमें अपचारी का नाम प्रकाशित कराया गया है। अधिनियम के अनुसार किसी भी बाल अपचारी की पहचान उजागर नहीं की जा सकती है। लोक सेवक होने के नाते यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। मीडिया सेल प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से आख्या मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई की याचना की गयी है। न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार ने पत्रावली का अव्लोकन किया। इसमें पाय...