गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम धर्मशाला पर अवैध निर्माण को लेकर नागरिकों ने सोमवार को अपर आयुक्त प्रशासन वीरेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात की और 6 मार्च को हुए निर्माण की जांच की मांग की। नागरिकों ने कहा कि प्रशासन की रोक के बावजूद अवैध निर्माण जारी है, जो आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि यह धर्मशाला वर्षों से धार्मिक आयोजनों, भंडारों और रात्रि विश्राम के लिए उपयोग होती आ रही है। लेकिन कुछ लोग इसे वैदिक पुस्तकालय के नाम पर कब्जाने और इसका स्वरूप बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.