देहरादून, मई 30 -- कोटद्वार, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता हाईकोर्ट का रूख करेंगे। सजा सुनाए जाने के बाद अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्ट तो नहीं हैं, लेकिन थोड़ी शांति जरूर मिली है। वह संतुष्ट तब होंगी, जब दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी। कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत करत हुए अंकिता की मां ने कहा कि जिस तरह से अपराधियों ने उनकी बेटी के साथ बुरा किया, हमारी जिंदगी को नरक बना दिया, इसका दर्द एक मां ही समझ सकती है। बेटी को खोने का दर्द आसान नहीं होता है। बयान देते हुए बेहद अंदाज में सोनी देवी ने कहा कि वह उत्तराखंड की जनता से हाथ जोड़कर अपील कर रही हैं कि आगे भी इस लड़ाई में उनका साथ दें। यह जनता की जिद थी कि उन्हें इस लड़ाई में पहली जीत मिली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.