बांका, फरवरी 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों दोराहे मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही एलर्जी और अस्थमा से पीड़ित मरीज भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है और लापरवाही न बरतने की अपील की है। जिले के सदर अस्पताल सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन मौसमी बीमारियों के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उधर चिकित्सकों का कहना है कि, तापमान में अचानक बदलाव और तेज हवा के कारण धूलकण वातावरण में फैल रहे हैं, जिससे जिले में एलर्जी और अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने...