लातेहार, जनवरी 14 -- मनिका, प्रतिनिधि। मनिका विस क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेला का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद विधायक श्री सिंह दोमुहान स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए शांति व्यवस्था और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं, मेला परिसर में मनिका पुलिस प्रशासन की भी सक्रिय मौजूदगी देखी गई। मकर संक्रांति के मौके पर विधायक श्री सिंह ने अपने समर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.