मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आपसी विवादों के सुलहनीय लंबित मामलों को सुलझाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मध्यस्थता विशेष अभियान-2.0 शुरू किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शुरू यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। इसमें एक बार फिर मध्यस्थ बैठेंगे और लोगों के आपसी विवाद के सुलहनीय मामलों को सुलझाएंगे। इससे पहले मध्यस्थता विशेष अभियान में लगभग सात सौ मामले को आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। पहले अभियान की सफलता के बाद दोबारा इस अभियान को शुरू किया गया है। कई बार मध्यस्थता के अभाव में मामले सुलझ नहीं पाते हैं। ऐसे में प्राधिकार की ओर से उन्हें एक कानूनी मंच उपलब्ध कराया गया है। जहां प्रशिक्षित व विशेषज्ञ मध्यस्थ दोनों पक्षों को सुनकर उन्हें मामले को आपसी सहमति से सुलह-समझौता करने को प्रेरित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.