उन्नाव, मार्च 5 -- उन्नाव, संवाददाता। वर्ष 2020 में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत बांगरमऊ ब्लॉक में प्रावि नेवल की सहायक अध्यापक बनी प्राची कटियार की सेवा बर्खास्त कर दी गई। रत्ना कटियार से प्राची कटियार बनकर दोबारा पढ़ाई कर शैक्षिक डिग्री हासिल करने के आरोपों में चल रही दो सालों से जांच के बाद दोषी पाए जाने पर बीएसए संगीता सिंह ने उसकी सेवा समाप्त कर एफआईआर दर्ज कराने और नियुक्ति तिथि से वेतन रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी रत्ना कटियार ने साल 2003 में हाईस्कूल, 2005 में इंटर और 2009 में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इन डिग्री अभिलेखों में रत्ना की जन्मतिथि 20 सितंबर 1990 थी। इसके बाद रत्ना कटियार ने अपना नाम बदलकर प्राची कटियार कर लिया और जन्मतिथि में परिवर्तन कर 10 अगस्त 1993 कर लिया। नाम, जन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.