गिरडीह, दिसम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह का मौसम बुधवार की सुबह कोहरे से ढका रहा। मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे से हुई थी। बुधवार को हाल यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक कोहरे के चलते सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया। साढ़े 12 बजे के करीब कोहरा छंटा तो हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। वहीं शाम होते ही फिर से कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक शहर के कई हिस्सों में दृश्यता 20 मीटर से कम देखी गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 07.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। इधर ठंड का प्रकोप कम नहीं होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। ठंड के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल रहा। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। सुबह 10 बजे तक सड़को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.