हाथरस, फरवरी 9 -- हाथरस। रविवार को शहर के गिजरौली सबस्टेशन से वाटरवर्क्स सबस्टेशन को जाने वाली 33 केवीए की बिजली लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण दोपहर से शाम तक आधे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। शाम को लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को शहर के गिजरौली सबस्टेशन से वाटरवर्क्स सबस्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम किया गया। इस कारण दोपहर बारह बजे से चावड़ गेट, मैंडू गेट, नयागंज, सब्जी मंडी, चक्की बाजार, गधा पाड़ा, सादाबाद गेट, च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.