बस्ती, मई 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानाक्षेत्र स्थित सिद्धनाथ गांव में उसे समय सनसनी फैल गई जब रविवार आधी रात कब्रिस्तान के बगल पांच वर्षीय परी का शव मिला। यह शव पुलिस ने खोजा किया। वह रविवार दोपहर से गायब थी। परिजनों ने इसकी सूचना रविवार आठ बजे पुलिस को दी थी। एसपी अभिनंदन ने सिद्धनाथ में मासूम बच्ची के गुम होने की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लालगंज थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ गांव निवासी राजू ने रविवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना दिया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री परी रविवार दोपहर करीब 12 से गायब है। मासूम के गायब होने की सूचना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर तीन पुलिस टीम को मौके पर लगाया गया। रात करीब 9 बजे से पुलिस की टीमों ने खोजबीन शुरू किया। मासूम का शव राजू के घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान के बगल एक चारागाह में मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.