हाथरस, जून 30 -- बारिश के बाद पारा गिरने के साथ लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाथरस। मॉनसून की दस्तक के साथ ही जिले में बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर को आधा घंटे तक जमकर बादल बरसे। उसके बाद कुछ घंटे के लिए बारिश थमी, लेकिन शाम को पांच बजे के बाद एक बार फिर रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश से पारा नीचे लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी और उमस के सितम से राहत मिली। समूचे देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मॉनसून एक्सप्रेस के पहुंचने के साथ ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की ...