एटा, जनवरी 27 -- दोपहर बाद से लगातार हो रही बारिश से जिले में ठंड का असर अचानक बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मंगलवार को बारिश से सड़कों और गलियों में कीचड़ हो गई, जिससे ठंड का प्रभाव और गहरा गया है। सुबह वातावरण में आसमान में बादल के साथ हल्की धुंध छाई रही। दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गये। दोपहर से आसमान से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र और मजदूर वर्ग मौसम की मार झेलने को मजबूर रहे। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और कमी आने की संभावना जताई गई है। वातावरण में नमी और बादलों के कारण ठंड का असर कुछ दिन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.