औरैया, जनवरी 8 -- पौष माह की कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गुरुवार सुबह घने कोहरे के बाद करीब ग्यारह बजे धूप निकली, लेकिन गलन के आगे धूप पूरी तरह बेअसर रही। लोगों के हाथ-पैर सुन्न होते रहे और सर्द हवाएं दिनभर चुभती रहीं। दूसरी ओर पशु-पक्षी भी ठिठुरते नजर आए। पहली जनवरी से तापमान में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार भोर में कोहरा इतना घना था कि चंद कदम दूर खड़े व्यक्ति को पहचानना मुश्किल हो गया। इसके बाद दोपहर तक छाई धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन कमरे के भीतर और खुले स्थानों में गलन जारी रही। लोग छतों पर धूप सेकने को मजबूर हुए, पर धूप हटते ही गलन फिर हावी हो गई। शरीर की गर्माहट चंद मिनटों में खत्म हो जाने से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए। गुरुवार को भी दोपहर बाद थोड़ी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.