हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। फरवरी का महीना लगने के बाद कोहरे का सितम और प्रचंड सर्दी से लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार तड़के और रात को आसमान में घनी कोहरे की चादर तनी रही। तेज हवाओं के चलने की वजह से दिन में हवा में काफी नमी रही। इससे ठिठुरन का एहसास लगातार बना रहा। दोपहर बाद खिली धूप भी लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर फरवरी का महीना लगने के साथ ही ठंड के तेवर काफी नर्म पड़ जाते हैं और कोहरा भी छंट जाता है। दिन में तेज और चटकदार धूप खिलने से लोगों को सर्दी के सितम से काफी राहत मिल जाती है, लेकिन इस साल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। देश के पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का सित...