कोडरमा, मई 19 -- हिन्दुस्तान वरीय संवाददाता। कोडरमा में रविवार की दोपहर तक तीखी धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। इसके बाद शाम करीब तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आकाश में काले बादल छाए, फिर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। जानकारी के अनुसार, जिले के कई हिस्सों में हल्की, मध्यम व रिमझिम बारिश हुई। बारिश से झुमरीतिलैया नगर परिषद इलाके के कई मोहल्लों में पानी जमा हो गया। कई जगहों की सड़कों पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां तक की पैदल चलना भी लोगों को परेशानी भरा रहा। मालूम हो कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे जिले के पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। तेज हवा से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित बारिश के साथ तेज हवा चलने से शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.