रुडकी, फरवरी 3 -- रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जहां ठंड में इजाफा हुआ, वहीं सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से सुबह के समय यातायात धीमा रहा। कृषि-मौसम प्रक्षेत्र इकाई रुड़की (एएमएफयू) और आईआईटी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...