मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में चल रहे इंटर की परीक्षा जिे के 25 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई। जिसमें सातवें दिन मंगलवार को प्रथम पाली में उर्दू तथा संस्कृत की परीक्षा ली गई। जबकि दूसरी पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। हालांकि अब परीक्षा में छात्र एवं छात्राओं की संख्या ज्यादा नहीं रह गई है। दोनो पाली मिलाकर 1307 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। जिसमें प्रथम पाली में कुल 1096 परीक्षार्थियों में 1086 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 10 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 232 परीक्षार्थियों में 221 परीक्षार्थी शामिल हुए। सातवें दिन भी जिला प्रशासन की ओर से चौकसी जारी रही। अब तक कोई भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.