रुडकी, मार्च 9 -- होली और रमजान को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने रायसी पुलिस चौकी में शांति समिति के पदाधिकारियों और गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। कोतवाल राजीव रौथाण ने कहा कि त्योहार प्रेमभाव बढ़ाने के लिए होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि त्योहार मनाते हुए दोनों समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे दूसरे के मन को किसी तरह की ठेस पहुंचे। एसएसआई मनोज गैरोला ने कहा कि अक्सर सोशल मिडिया पर झूठे और भड़काऊ मैसेज आते रहते हैं। उन्होंने अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज को आगे फारवर्ड न करें। चेतावनी दी कि ऐसा करने पर यदि गड़बड़ हुई तो पुलिस मैसेज फारवर्ड करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी, एसआई कर्मवीर सिंह, दीपक चौधरी, प्रियंका नेगी ने भी उपयोगी जानकारी दी। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.