पूर्णिया, सितम्बर 21 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में 32 डिसीमल जमीन को लेकर हिंसक विवाद में तीर से घायल दो लोग का इलाज फिलहाल पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं पुलिस अब तक दोनों पक्षों से कुल 13 नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि 32 डिसमिल जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है। दोनों ओर से पूर्व में भी आवेदन दिए गए थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को इस विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें फिरोज खलीफा पिता स्व. मोहम्मद तसलीम और मो. अनवर पिता स्व. मो. मुस्लिम गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिल...