रामपुर, मई 17 -- दलित युवक से मारपीट के बाद हुए दो पक्षों के हंगामे को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के कुल 40 लोगों को दो-दो लाख के मुचलके पर पाबंद किया है। घटना के बाद से नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। बीते मंगलवार को नगर के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी दलित समाज के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जब पीड़ित युवक न्याय की गुहार लेकर चौकी पहुंचा तो पुलिस ने उल्टा उसे ही हिरासत में लेकर चौकी में बैठा लिया जिससे दलित समाज में आक्रोश फैल गया। हांलांकि कुछ देर बाद युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज होकर बुधवार को बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग चौकी का घेराव करने के लिए निकल गए लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रदर्शनकारियों को मुख्य बाजार में ही रोक लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.