भभुआ, फरवरी 20 -- ईंट भट्ठा पर मजदूरी के दौरान प्रेम हुआ और दोनों बंध गए परिणय सूत्र में बिन दहेज की शादी के ग्रामीण बने साक्षी, मांगलिग गीत गाए व ढोल बजे (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सबार गांव की दुर्गावती नदी के तट पर नाथ बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को बिना दहेज के अंतर्जातीय शादी हुई, जहां विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला डाल शादी की। यह शादी दोनों पक्षों की सहमति से हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी सीताराम यादव का पुत्र महेंद्र यादव की झारखंड के डालटनगंज की वीरेंद्र चौहान की पुत्री खुशबू कुमारी के साथ शादी हुई। सबार थाना क्षेत्र के मझियांव गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर महेंद्र और खुशबू काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हुआ। दोनों ने इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.