नई दिल्ली, जनवरी 20 -- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में बाबर आजम को सिंगल लेने से मना कर दिया था। दोनों सिडनी सिक्सर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे थे। स्मिथ की इस हरकत ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का पारा हाई कर दिया। उन्होंने आउट होने के बाद गुस्से में बाउंड्री रोप पर बल्ला मारा था। सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने अब बाबर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बाबर दो दिन तक नाराज रहे। हालांकि, उन्होंने बताया कि दोनों में सुलह हो चुकी है। हेनरिक्स को लगता है कि ऐसा दो देशों में खेले जाने वाले क्रिकेट के कल्चर में अंतर के कारण हुआ। हेनरिक्स ने रविवार (20 जनवरी) को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ क्वालीफायर के दौरान फॉक्स क्रिकेट से कहा, "मामला शांत होने में दो...