पटना, दिसम्बर 2 -- बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित पांच मंत्रियों को आप्त सचिव मिले हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आप्त सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच पदाधिकारियों की तैनाती के लिए उनकी सेवाएं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है। बिप्रसे अधिकारी रणजीत कुमार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सुनील कुमार तिवारी को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, संजीव कुमार को ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, गिरधारी लाल को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और पूर्णेंदु कुमार को आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद का आप्त सचिव बनाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.