गिरडीह, फरवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस द्वारा पंतजली का प्रोडक्ट बेचने तथा बर्त्तन व जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पकड़े गये दोनों आरोपी शहर एवं इसके आस-पास हाल के दिनों में घटित ठगी के कई कांडों को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद पकड़े गये दोनों आरोपी को नगर पुलिस ने शनिवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। जेल भेजे गये आरोपियों में बिहार के भागलपुर जिले के बुधुचक थाना क्षेत्र के एकडारा गांव निवासी सागर साव एवं मुकेश साव है। नगर पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई अहम जानकारी दी है। साथ ही कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग शहरों में घुमकर ठगी के कांड को अंजाम देते रहे हैं। एक शहर में चार-पांच कांड करने ...