गिरडीह, जून 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के घाघरा गांव अंतर्गत झरही पुल निवासी 65 वर्षीय दुलार महतो दृष्टिहीन हो गया है। दोनों आंखों की रोशनी चली गई है। इससे उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इसके कारण उन्हें चलने - फिरने एवं दैनिक कार्यों का निपटारा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति लगभग 8-10 सालों से बनी हुई है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे आंखों का इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। आंखों से रोशनी चली जाने से वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हैं। चलने - फिरने व दैनिक कार्यों के निपटारा में पत्नी व बेटा सहारा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से आंखों के इलाज में सहयोग करने की मांग की है ताकि उनकी आंखों की रोशनी लौटे सके और फिर से दुनिया को देख सके। डीसी से इलाज की अपील भी नहीं आया काम : आंखों से रोशनी चले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.