मेरठ, अप्रैल 5 -- मोहल्ला आदर्शनगर स्थित पत्तल-दोना फैक्ट्री में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री में रखे लाखों की कीमत के गत्ता रोल, अंदर खड़ी कार व मशीनों को चपेट में ले लिया। आसपास के मकान भी आग की चपेट में आ गए। वहां भी काफी नुकसान हुआ है। आग बढ़ती देख पूरे इलाके में खलबली मच गई। लोगों ने घरों से भागकर जान बचाई। पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से करीब 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान होने की बात फैक्ट्री संचालक ने कही है। मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी नितिन जैन की आदर्शनगर छबड़िया रोड पर श्री पारस इंटरप्राइजेज नाम में पत्तल-दोना फैक्ट्री है। यहां से कच्चा माल भी सप्लाई किया जाता है। गुरुवार देर शाम नवीन जैन फैक्ट्री बंद कर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.