दरभंगा, मई 5 -- दरभंगा। शहर की दोनार रेल गुमती पर आरओबी बनने का लोगों का सपना जल्द साकार होने वाला है। यहां आरओबी बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। यह जानकारी रविवार को बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी ने दी है। मंत्री श्री सरावगी ने बताया कि शहर एवं जिले के लोग दशकों से दोनार गुमती पर आरओबी बनाने की मांग कर रहे थे। यहां आरओबी नहीं होने से शहर एवं जिले से आने वाले लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। शाकर बरसात के दिनों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब यहां आरओबी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विभाग की ओर से बाबा हंसराज कंस्ट्रक्शन को वर्क ऑर्डर मिल चुका है। अब एग्रीमेंट के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। मंत्री श्री सरावगी ने बताया कि वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.