आरा, फरवरी 15 -- -पांच हजार महिलाओं ने अपने माथे पर किया कलश धारण -गाजे-बाजे के साथ आकर्षण के केंद्र रहे हाथी-घोड़े और ऊंट -आज काशी के यज्ञाचार्य पं. डॉ भूपेंद्र पांडे की ओर से यजमान, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अरणि मंथन -भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा वातावरण बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के दोघरा में रविवार को परम पूज्य त्रिकालदर्शी संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के नेतृत्व में रविवार को श्रीविष्णु महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ हाथी, घोड़ा गाड़ी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा दोघरा, बिहिया चौरास्ता, जगदीशपुर -बिहिया रोड होती हुई डाकबंगला चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। यहां पर मंदिर के पुजारी की ओर से संत श्री की भव्य महाआरती हुई। वहां से पुनः श्रद्धालु कलश में जल भरकर माथे पर लिए बिहिया-जगदीशप...