रामपुर, अक्टूबर 12 -- जुर्माना होने के बाद भी जनपद में पराली जलने की घटनाओं पर अंकुश नहीं है। गांव-देहात में किसान फसल उठने के बाद धान की पराली का प्रबंधन करने के बजाय उसको जला रहे हैं। ऐसे में वायु प्रदूषण भी हो रहा है। पराली जलाने से मानव स्वास्थ्य को भी नुकसान है। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि पहले दो एकड़ पराली जलाने की घटना पर 2500 रुपये जुर्माना लगता था। अब बढ़कर यह राशि पांच हजार हो गई है। इसी प्रकार दो से पांच एकड़ पराली जलाने पर जुर्माने धनराशि पांच से बढ़कर 10 हजार हो गई है। पांच एकड़ से अधिक पराली जलाने पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। पहले यह राशि 15 हजार रुपये थी। जिले में अभी तक स्वार क्षेत्र में पराली जलाने की घटना प्रकाश में आई है। इसके अलावा सभी तहसीलों में निगरानी की जा रही है। किसानों को भी पराली प्रबंधन के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.