कौशाम्बी, अगस्त 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई नदियों का पानी अचानक यमुना में आ गया है। इससे स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी है। महेवाघाट, शाहपुर, घोघपुरवा, दलेलागंज गांव की दहलीज तक पानी पहुंच चुका है। पानी तेजी से बढ़ ही रहा है। अलवारा झील के सामने तक पानी पहुंच चुका है, इससे यमुना की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, हालांकि सिंचाई विभाग के एक्सईएन जगदीश लाल का कहना है कि दोपहर बाद जलस्तर थमा है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के हालात पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। आवागमन न बाधित हो, इसलिए नाव लगाई जा रही है। दवा, पेयजल आदि का भी बंदोबस्त किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.