कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। चीनी मांझे की बिक्री और उसके उपयोग को लेकर की गई सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जिले की पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। शुक्रवार को पुलिस ने जनपद भर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पश्चिमशरीरा स्थित एक जनरल स्टोर से 33 पैकेट मांझा बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया। दुकानदारों को कार्रवाई का अल्टीमेटम देते हुए जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि चीनी मांझे की बिक्री किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। चाइनीज मांझा कांच या धातु के कोटिंग से युक्त नायलॉन का धागा होता है। इसकी बिक्री और उपयोग के जिले में भी खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। घटनाओं के बाद इस पर प्रतिबंध की मांग लगातार उठ रही थी, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए थे। अब सीएम योगी की सख्ती के बाद पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.