कौशाम्बी, फरवरी 9 -- लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दिया है। एक जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में जहां मंझनपुर विधान सभा में महिला और पुरूष मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है तो सिराथू में इन मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस साल मतदाताओं की संख्या सभी विधानसभाओं में अधिक है। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।कौशाम्बी संसदीय सीट का चुनाव दोआबा की तीन व प्रतापगढ़ की दो विधानसभा पर होता है। दोआबा की तीन विधान सभा सिराथू, मंझनपुर व चायल है। वहीं प्रतापगढ़ की बाबागंज व कुंडा विधानसभा इसमें शामिल है। कौशाम्बी की तीनों विधानसभा में सिराथू विधानसभा में सबसे कम पुरूष व महिला मतदाता है। सिराथू में तीन लाख 86 हजार 894, मंझनपुर में 4 लाख 27 हजार 767 व च...