फतेहपुर, अक्टूबर 10 -- फतेहपुर। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुफरी गंगा और गौरव की प्रजातियों से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में डिमांड न होने पर आज तक आलू की प्रजाति से किसान वंचित रहे है। दोनो प्रजातियां दोआबा की भूमि पर पैदा होंगे। विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के मूल्य निर्धारित किया है। पहले आओ पहले पाओं के माध्यम से बीज मुहैया कराया जाएगा। जनपद में कुफरी चिप्सोना, बहार, आनंद, पुखराज, ख्याती, मोहन, बादशाह जैसी अनेकों प्रजातियों की पैदावारी होती आ रही है। जबकि अन्य जनपदों में कुफरी गंगा, गौरव की प्रजातियों से किसान लाभ उठा रहे है। कुफरी गंगा की खास बात यह है कि सफेद अंडाकार तथा गूदा भी सफेद होता है, पछेती झुलसा रोग के प्रति प्रतिरोधी, पानी की कमी पर भी बेहतर उपज होती है। जबकि कुफरी गौरव मध्यम अवधि वाली आलू की किस्म है। जोकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.