धनबाद, मार्च 8 -- महुदा, प्रतिनिधि। काण्ड्रा पंचायत अंतर्गत महुदा मोड़ में रहकर दैनिक मजदूरी करने वाले गौतम बाउरी (45) का शव शुक्रवार प्रातः जामडीहा के जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता पाया गया। संभावना है कि गुरूवार रात में उसने पेड़ से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली होगी। शुक्रवार प्रातः कुछ ग्रामीणों ने उसके शव को पेड़ से लटकता देखा तो इसकी सूचना उसकी पत्नी को दी। घटना के संबंध में उसकी पत्नी सांत्वना देवी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति गुरूवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया था। बातों ही बातों में वह परिवार के सदस्यों से झगड़ा कर बाहर निकला और बाजार की ओर चला गया। रात भर काफी खोजबीन की गयी, परन्तु कहीं उसका पता नहीं चला। सुबह जब ग्रामीणों ने जामडीहा के जंगल में फांसी के फंदे से उसका शव झुलते देखा तो इसकी सूचना उसे दी। घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.