मैनपुरी, मार्च 11 -- 44 साल पहले देहुली में हुए सामूहिक हत्याकांड के तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम दिहुली स्थित दलित बस्ती में 24 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की सुनवाई मैनपुरी दीवानी स्थित स्पेशल जज डकैती इंद्रा सिंह द्वारा की जा रही है। मंगलवार को कोर्ट में मामले की अंतिम सुनवाई की गई। इस हत्याकांड में 13 हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। एक हत्यारोपी अभी फरार है। तीन आरोपियों को घटना का दोषी ठहराया गया है। 18 मार्च को मामले में सजा सुनाई जाएगी। मंगलवार को स्पेशल जज डकैती इंद्रा सिंह ने दिहुली कांड की सुनवाई पूरी कर ली। इससे पहले फिरोजाबाद के जसराना कोतवाली से आए दरोगा ने दो आरोपियों युद्धिष्ठर और पंचम की मौत होने की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की। अब तक की सुनवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.