बुलंदशहर, मार्च 31 -- कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने करीब चार साल से फरार 25 हजार के इनामी शाहिद को बेंगलुरु से दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी शाहिद की देहात पुलिस को चोरी के मामले में तलाश थी। पकड़े गए आरोपी पर करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एक सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए करीब चार साल से फरार आरोपी शाहिद उर्फ शहीद निवासी भडभूजे वाली गली मस्जिद के पास (अहमदगढ़) को बेंगलुरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शाहिद के लगातार फरार रहने के चलते उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी शाहिद बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.